Tumm Se Tumm Tak Serial 15 October 2025 Episode Spoiler

Tumse Tum Tak Spoiler Anu के लिए Arya ने खरीदी Ring , तो पापा ने Neel से तय कर दी शादी 😱
सीरियल “तुमसे तुम तक” में आ गया है बहुत ही धमाकेदार ट्विस्ट । 💥
एक तरफ जहाँ Anu , Arya के लिए प्यार से स्वेटर बुन रही है और Arya ने Anu के लिए अंगूठी निकाल ली है , वहीं दूसरी तरफ Anu के पापा उसकी शादी Neel से तय कर रहे हैं । दोनों की खुशियों पर अब एक बहुत बड़ा संकट आने वाला है । Office में Aryavardhan को लगा 440 वोल्ट का झटका 🤯
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि जब Aryavardhan ऑफिस पहुंचता है , तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है । वह देखता है कि Anu के पापा , Meera जी को धन्यवाद कह रहे होते हैं और यह कहते हैं कि Anu के लिए Neel से बेहतर लड़का कोई हो ही नहीं सकता । यह सुनने के बाद Arya पूरी तरह से चौंक जाता है । उसे समझ नहीं आता कि क्या करे , और वह फैसला लेता है कि अब वह जल्द से जल्द Anu से शादी करेगा , भले ही घरवाले राजी न हों । Anu को मिला धोखे का Warning 😨
कहानी में रहस्य तब और गहरा हो जाता है , जब Anu रात में एक डरावना सपना देखती है । सपने में कोई उससे कहता है कि “Aryavardhan तुम्हें धोखा देगा” इस सपने से Anu डर कर उठ जाती है । अगले ही दिन जब वह ऑफिस जाती है , तो हकीकत में वही आदमी उसे रास्ते में मिलता है और वही बात दोहराता है , जिससे Anu के मन में शक पैदा हो जाता है । Anu पर हमला , Arya बना हीरो 💪
जब Anu उस आदमी से बचने की कोशिश करती है , तो वह पत्थर लेकर उसके पीछे पड़ जाता है । लेकिन सही समय पर Arya वहां आ जाता है और Anu को बचा लेता है । Arya उस आदमी का पीछा करने की कोशिश करता है , लेकिन Anu उसे रोक लेती है । दोनों परेशान हो जाते हैं कि आखिर उस अनजान आदमी को Arya का नाम कैसे पता चला । क्या Anu को मिलेगा सबसे बड़ा धोखा ? 🤔
Arya और Anu एक दूसरे से शादी करने के लिए बेताब हैं , लेकिन क्या Anu को सच में एक बड़ा धोखा मिलने वाला है ? क्या शादी के बाद Aryavardhan का असली सच जानकर वह पूरी तरह टूट जाएगी ? आपको क्या लगता है ? Anu की शादी किसके साथ होनी चाहिए , Neel के साथ या Arya के साथ ? हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं 👇





